फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करने वाले पहुंचेंगे सलाखों के पीछे

Tue, 17 Feb 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी दीपक सहारन ने चेतावनी दी, थाना प्रभारियों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने चाइनीज मांझे को मानव जीवन, पशु-पक्षियों व पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताते हुए सोमवार को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि देश में इसकी वजह से सड़क हादसे, जानलेवा चोटें और पक्षियों की मौत जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हरियाणा सरकार की ओर से चाइनीज मांझे के उत्पादन, भंडारण, बिक्री, आपूर्ति, आयात और उपयोग पर पहले से ही पूर्ण प्रतिबंध लागू है। इसका उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


एसपी ने नागरिकों से अपील की कि पतंगबाजी के लिए केवल साधारण सूती डोर का ही इस्तेमाल करें। यदि कहीं चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पतंग उड़ा रहे हैं तो संभल जाइए। अगर आप चाइनीज मांझे का प्रयोग कर रहे हैं, तो यह मत समझिए कि हवा में उड़ती पतंग को कोई देख नहीं रहा। पुलिस अब पतंगों का पीछा करते हुए आपके घर तक पहुंचेगी। पुलिसकर्मी जांच करेंगे कि आप कौन सा मांझा इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि चाइनीज मांझा मिला तो आपको न सिर्फ सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा, बल्कि संगीन धाराओं में मामला दर्ज होने पर अदालत के चक्कर भी काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन





नियमित जांच अभियान चलाएगी पुलिस

एसपी ने जिले के सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों के बाजारों में प्रतिबंधित चाइनीज डोर की बिक्री को रोकने के लिए नियमित जांच और जब्ती अभियान चलाएं। अवैध बिक्री या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना देने वाले नागरिकों का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें