फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जब्त सोने की जांच के लिए नहीं पहुंची आयकर विभाग की टीम

Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने भेजी ई-मेल, बिस्कुटों पर लिखा है फाइन गोल्ड, दुबई से तस्करी की आशंका
विज्ञापन


आरोपी मोहन लाल की ऐलनाबाद में है छोटी सी दुकान

रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग में मिला था एक किलो 117 ग्राम सोना


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। रेलवे स्टेशन पर एक यात्री से बरामद एक किलो 117 ग्राम सोने के मामले में सोमवार को रोहतक से आयकर विभाग की जांच टीम राजकीय रेलवे पुलिस थाना सिरसा नहीं पहुंची। इसके बाद जीआरपी कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर छिंद्रपाल ने आयकर विभाग को ई-मेल भेजकर जांच टीम भेजने का अनुरोध किया।


सब इंस्पेक्टर छिंद्रपाल ने बताया कि इस मामले में जीआरपी हिसार के डीएसपी के नेतृत्व वाली स्पेशल टीम ने कार्रवाई की थी। जब्त किया गया सोना फिलहाल थाने के मालखाने में रखा गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार, बरामद 57 सोने के बिस्कुटों पर फाइन गोल्ड लिखा है, यह 24 कैरेट का है। यह सोना दुबई से तस्करी कर मुंबई लाया गया था, जिसके बाद दिल्ली से गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन से सिरसा लाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, आरोपी मोहन लाल उर्फ मनोहर पुत्र महेंद्र निवासी ऐलनाबाद सिरसा की ऐलनाबाद में सोने-चांदी की छोटी सी दुकान है। आरोपी ने जीआरपी को बताया कि सिरसा शहर के छह सुनारों ने यह सोना मंगवाया था। जीआरपी एसपी से लेकर डीएसपी हिसार तक इस मामले में कोई जानकारी देने के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल
सूत्रों का कहना है कि हिसार की स्पेशल एनडीपीएस टीम ने रेलवे स्टेशन से सोना जब्त किया था। टीम ने जीआरपी थाना पुलिस को मामले के बारे में कुछ नहीं बताया और आरोपी मोहन लाल को तुरंत कच्ची जमानत दे दी। इस प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं कि बिना पूरी जांच के आरोपी को कैसे छोड़ा गया।
विज्ञापन



सोने का कोई वैध बिल नहीं मिला
राजकीय रेलवे पुलिस शनिवार को रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। दोपहर को गोरखपुर से चलकर वाया दिल्ली बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो पुलिस ने प्लेटफार्म पर यात्रियों के सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी। इसी दौरान यात्री मोहन लाल के बैग में एक किलो 117 ग्राम सोने के 57 बिस्कुट मिले। वह सोने का कोई वैध बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सोने को जब्त कर लिया और आयकर विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें