फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बढ़ रहा वायरल और गले का संक्रमण, नागरिक अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे 120 मरीज

Tue, 04 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की जांच करते हुए चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। जिले में कई दिनों से मौसम में काफी बदलाव हो रहा है। इसका असर सीधे तौर पर आमजन पर पड़ रहा है। इससे अधिकतर लोग वायरल, बुखार और गले के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इस कारण नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में गला दर्द और वायरल बुखार पीड़ित करीब 120 मरीज रोजाना आ रहे हैं।





चिकित्सकों के अनुसार मरीज उपचार करवाने के बाद भी 10 दिनों में स्वस्थ हो रहा है। तापमान में निरंतरता न होने के कारण ऐसा हो रहा है। ठंडे और गर्म के कारण बुखार और गला खराब होने की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में गला दर्द, संक्रमण और वायरल के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी में पहले करीब 70 मरीज आते थे। अब इनमें 40 फीसदी तक बढ़ोतरी होने से 120 तक पहुंच गई है। गले में संक्रमण के 50 मरीज आ रहे हैं। गले में दर्द के कारण मरीजों को बुखार आ रहा है। इस कारण उन्हें भर्ती करना पड़ रहा है।

-

निजी अस्पतालों में भी बढ़े मरीज

जिले में नागरिक अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी लाइन दिख रही है। मुख्य रूप से बच्चे और बुजुर्ग वायरल की चपेट में आ रहे हैंं।
विज्ञापन






-कोट्स-

मौसम में बदलाव के कारण वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। कई लोग इसकी चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे मरीजों को दवा के साथ ठंडी चीजों का सेवन न करने की सलाह दी जा रही है। मौसम में हो रहे बदलाव से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. भरत भूषण, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।

-बॉक्स-

संक्रमण से ऐसे करें बचाव

-अधिक तला-भुना खाने से बचें।

-कटे-फटे फलों का सेवन न करें।

-भीड़ वाली जगह पर मास्क का प्रयोग करें।

-स्वच्छता का ध्यान रखें और गुनगुना पानी पीएं।



-कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।

-एसी-कूलर में न सोएं और ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें।

-गले में संक्रमण होने पर नमक डालकर गर्म पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें