फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रानियां में 13वां कबड्डी कप शुरू, 13 टीमें दिखा रहीं दमखम

Tue, 04 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 टूर्नामेंट में कबड्डी खेलते खिलाड़ी । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रानियां। संत बाबा प्रीतम सिंह स्पोर्ट्स क्लब की ओर से बाबा प्रीतम सिंह की याद में 13वें कबड्डी कप का शुभारंभ मंगलवार को खेल स्टेडियम रानियां में हुआ। टूर्नामेंट के प्रथम दिवस पर हरियाणा व पंजाब की 13 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट 6 मार्च तक जारी रहेगा।

टूर्नामेंट के प्रधान सुखजीत बराड़ ने बताया कि प्रथम दिन 38 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के राठी थेड़ी की टीम ने प्रथम तथा रानियां की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 58 किलोग्राम भारवर्ग में जींद जिले के उचाना की टीम ने प्रथम तथा पंजाब के रामामंडी की टीम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन 65 किलोग्राम भार के मैच करवाए जाएंगे। अंतिम दिन ओपन कबड्डी के मैच होंगे। टूर्नामेंट में प्रथम स्टॉपर रीडर को मोटरसाइकिल, विजेता टीम को 1 लाख 31 हजार और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का चेक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हर वर्ष प्रतियोगिता करवाता है क्लब : जगतार सिंह

टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुद्वारा किला साहिब से बाबा जगतार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना व पूर्ण निष्पक्षता से खेलें। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कबड्डी प्रतियोगिता प्रतिवर्ष करवाई जाती है, जो एक सराहनीय पहल है। इस मौके पर उप प्रधान लाल सिंह बाजवा, कैशियर गुरबाज सिंह कालू, सचिव बलकार सिंह चीमा, मंच सचिव बलजिंदर सिंह वीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें