फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, अधर में लटका ढुडियांवाली-हरिपुरा रोड

Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
रानियां। गांव हरिपुरा से ढुडियांवाली रोड का निर्माण कार्य आठ महीने से अधर में लटका हुआ है। बुधवार को गांव हरिपुरा, जगजीत नगर, ढुडियांवाली तथा पतिराठावास के ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग रखी। अगले कुछ दिनों निर्माण कार्य पूरा न करने पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ग्रामीण जुगराज सिंह, सुखदीप संधू, जसकरण सिंह, बजीर सिंह, काला सिंह, स्वरूप सिंह, अनूप सिंह, उदय सिंह, मंगत सिंह, शिंदा सिंह, भोला सिंह, रवि बराड़ व जसकरण सिंह ने बताया कि गांव हरिपुरा से ढुडियांवाली तक करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क है, जो उनके गांवों को डबवाली-ऐलनाबाद स्टेट हाईवे-32 से जोड़ती है। इस सड़क को पिछले 8 महीने से उखाड़ कर छोड़ा हुआ है। आधी से ज्यादा सड़क पर पत्थर डाल रखे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फसलों का सीजन चल रहा है। ऐसे में उन्हें खेतों से अपने घरों तथा ढुडियांवाली मंडी तक अनाज से भरी ट्रालियां लेकर जाना पड़ता है सड़क खराब होने के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि फसलों से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों, छोटे वाहन, मोटर साइकिल सहित बैल गाड़ियों के टायर पत्थर लगने की वजह से फट चुके हैं। किसानों के बैलों के पैर खराब हो चुके हैं।

किसानों ने बताया कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदार से सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने की बात की। अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार को उन्होंने केवल सांकेतिक प्रदर्शन कर विभाग को सड़क निर्माण कार्य को जल्दी से पूरा करने की मांग की है फिर भी प्रशासन ने उनकी समस्या को अनदेखा किया तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


-



गांव हरिपुरा से ढुडियांवाली का सड़क का पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। जिस पर पत्थर व मिट्टी डालकर रोलर से जमाकर छोड़ी हुई है। पीछे सर्दी का मौसम था जिस कारण कार्य नहीं हुआ और अब लेबर व मशीनें आने वाली है। जल्द ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा। - विनोद कुमार, एसडीओ मार्केटिंग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें