फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुनवाई न होने पर पांच गांवों के ग्रामीण कल दो घंटे करेंगे रोड जाम

Thu, 10 Oct 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शेरांवाली माइनर के तल को ऊंचा उठाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शेरांवाली माइनर के तले को ऊंचा उठाने और चौड़ाई कम करने की मांग को लेकर पांच गांव के ग्रामीण पिछले 10 दिनों से ग्रामीण धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी कोई हल नहीं हुआ तो अब किसानों ने रोड जाम करने का फैसला लिया है।

प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक जमाल रोड जाम किया जाएगा। इस कारण लोगों व वाहन चालकों को होने वाली परेशानी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। किसानों का कहना है कि माइनर का तल ज्यादा गहरा है और चौड़ाई भी ज्यादा है। इस कारण आखिरी छोर तक किसानों को पूरा पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बकरियांवाली, गुड़िया खेड़ा, चौबुर्जा, मोडिया खेडा और माधोसिंघाना के ग्रामीणों ने धरना शुरू करने बाद उपायुक्त भी कई बार ज्ञापन दे चुके है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें