फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव बरुवाली प्रथम में पानी के लिए हाहाकार, लोगों ने डीसी से लगाई गुहार

Thu, 28 May 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव बरूवाली प्रथम की पंचायत उपायुक्त से मिलने के बाद ज्ञापन दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
गांव की पंचायत ने उपायुक्त से लगाई गुहार, पानी को पानी करवाए मुहैया
विज्ञापन

- उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए आदेश, समस्या का जल्द से जल्द हो समाधान
पंजाब से आने वाली नहरों से नहीं मिलता है पीने तक का पानी

फोटो - 2


संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव बरुवाली प्रथम के लोग लंबे समय से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। जहां पंजाब से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है वहीं, जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विभाग की ओर से करोड़ों खर्च कर बनाए गए प्रोजेक्ट धरातल पर फेल हो गए हैं। बार-बार ग्रामीण व पंचायतों की गुहार तक को अनसुना किया जाता रहा है।
अपने इसी दर्द को लेकर बुधवार को गांव बरुवाली प्रथम की पंचायत ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने उपायुक्त से गुहार लगाई कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए और उन्हें पीने के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि गांव की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें।
विज्ञापन



पंचायत ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को अलग-अलग तीन ज्ञापन सौंपे। इस दौरान हरीश कुमार, वीरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, राजेश कुमार, सतनाम, रामकिशन गोस्वामी, मंजीत, भगवान दास, हरिसिंह ने बताया कि गांव बरुवाली प्रथम के जलघर को दड़बी माइनर से पीने के लिए पानी की पाइपलाइन आती है। उसका टेंडर जनवरी 2025 में हुआ था। ठेकेदार ने सारे पाइप उखड़वा दिए और पूरा साल काम चलता रहा। गंभीरता और नियमानुसार काम नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि पैसा लगने के बाद भी जगह-जगह से पाइप लाइन लीकेज है। जहां पर मोटर के लिए चैंबर बनाए गए थे उनमें आज तक मोटर नहीं लगाई गई है। सारा काम अधूरा पड़ा है। बार-बार पंचायत स्तर पर शिकायत देने के बाद भी जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ठेकेदार का भुगतान कर दिया। अधिकारियों की इसी लापरवाही का परिणाम है कि आज जलघर पूरी तरह से खाली पड़ा है। इससे गर्मी के मौसम में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंजाब ने मोगे कर दिए ऊंचे, नहीं मिल रहा एक बूंद पानी

ग्रामीणों ने बताया कि गांव बरुवाली प्रथम में कृषि के लिए जो पानी आता है वह पंजाब से झन्डा कलां हेड बुर्जी नंबर 6200 से बरुवाली माइनर व बरुवाली सब माइनर से निकलता है। इसका हेड पंजाब राज्य के क्षेत्र में पड़ता है। पंजाब के जो मोगे लगे हुए हैं वे सभी ओवर साइज के हैं। हेड भी ऊंचे किए हुए हैं। इस कारण सिरसा जिले में आने वाले माइनरों के अंदर एक बूंद भी पानी नहीं आता। पीछे पंजाब के मोगों पर लगभग 1 फुट पानी चलता रहता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा के हिस्से का पानी/गेज हेड पर पूरा करना पंजाब के सिचाई विभाग का कार्य है। इस संबंध में पंजाब के अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी ओर से कोई समाधान नहीं किया गया। प्रशासन से मांग है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि पीने के लिए पानी मिल सके।
विज्ञापन


ट्यूबवेल का सामान तक गायब हो गया
सरपंच व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव बरुवाली प्रथम के जलघर में गांव दड़बी में बने ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। कुछ समय से वह ट्यूबवेल बंद पड़ा है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसका कुछ सामान पहले निकाल लिया गया था। उसके बाद सामान मौके से गायब कर दिया गया। आलम यह है कि लोगों को लंबे समय से ट्यूबवेल के पानी तक की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ट्यूबवेल को शुरू करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है। जब तक टयूबवेल चालू नहीं होगा तब तक ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें