फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खरड़ अलीपुर में ग्रामीणों ने लंबे बिजली कटों से परेशान होकर 33 केवी सब स्टेशन पर जड़ा ताला

Sat, 16 Sep 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
हांसी सब स्टेशन पर ताला लगाने के मामले में ग्रामीणों से बात करते हुए बिजली निगम के अधिकारी।
विज्ञापन
-गांव में जगमग योजना के तहत नए खंभे व तारे लगाने का भी चल रहा है काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। गांव खरड़-अलीपुर में जगमग योजना के तहत चल रहे कार्य के दौरान लंबे बिजली के कटों से परेशान होकर ग्रामीणों ने 33 केवी सब स्टेशन पर ताला जड़ा। ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सब स्टेशन पर ताला लगाए रखा। सब स्टेशन पर ताला लगाने की सूचना पर अधिकारी वहां पहुंचे। पांच घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारी ग्रामीणों को मनाने में सफल रहे। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर को खेत से लौट कर आराम करते हैं और इसी दौरान निगम काम करने के नाम पर लंबे बिजली के कट लगा देता है।
जगमग योजना के तहत गांव में 525 बिजली के खंभे लगाए जाने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही वहां पर बिजली के तार, कंडक्टर बदले जाने हैं। बिजली मीटर को भी बाहर खंभे पर लगाया जाना है। जिस कारण वहां दिन में भी बिजली के लंबे कट लगाए जा रहे हैं। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बिजली घर पर ताला जड़ दिया और गेट के बाहर बैठ गए। सूचना मिलने पर हांसी से बिजली निगम के सब अर्बन कार्यालय के एसडीओ वहां पहुंचे। किसान नेता कुलदीप खरड़ व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत की जमीन पर यह सब स्टेशन बना हुआ है, लेकिन फिर भी गांव में पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में आम बिजली कट के अलावा इस कार्य को करने के लिए लंबे बिजली कट लगाए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। वहीं फैक्ट्रियों में दिनभर बिजली सप्लाई दी जाती है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में पर्याप्त बिजली सप्लाई दी जाए। निगम का कहना है कि वह उस समय काम कर रहे हैं जब बिजली सप्लाई नहीं होती। मौके पर पहुंचे हांसी सब अर्बन के एसडीओ मोहन लाल ने पहले एक्सईन अनीष अरोड़ा से बात की। अनीष अरोड़ा ने समस्या की सुनवाई करने के बजाय कहा कि वह व्यस्त हैं। बाद में एसडीओ ने एसई ओमबीर से बात की। उसके बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया की लंबे बिजली कट नहीं लगेंगे। तब जाकर ग्रामीणों ने ताला खोला। किसान नेता कुलदीप खरड़ पर बीते दिनों ने निगम के अधिकारियों द्वारा मामला दर्ज करवाया था। इस दौरान निगम द्वारा मामला वापस लेने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला लगाने की सूचना पर हम वहां पर पहुंचे थे। हमने ग्रामीणों की समस्या को एसई के समक्ष रख दिया है। जल्दी ही समाधान हो जाएगा- मोहन लाल जांगडा, एसडीओ, सब अर्बन, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें