फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में सीएम मनोहर लाल का दौरा: पुलिस ने आप के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, ज्ञापन सौंपने की थी तैयारी

Sat, 16 Sep 2023 12:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष नशे की रोकथाम, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने और कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए मांग पत्र सौंपने का एलान किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी जगत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आम आदमी पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल सिरसा दौरे पर हैं। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष नशे की रोकथाम, स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने और कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए मांग पत्र सौंपने का एलान किया। जिस पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी जगत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आम आदमी पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने जबरदस्ती उठाकर गाड़ी में डाल लिया और अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें