फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: माखोसरानी रोड पर बिछाई जा रही नई बिजली लाइन पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। गांव नाथूसरी कलां से माखोसरानी रोड पर बिछाई जा रही नई बिजली लाइन पर ग्रामीणों में रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने नाथूसरी कलां में बिजली घर के एसडीओ को ग्रामीणों ने शिकायत दी है। ग्रामीणों ने नई लाइन बिछा कर पहले से चल रही पुरानी लाइन को डबल करने करने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव निवासी ग्रामीण सुरेंद्र, राममुर्ति, गुलजारी, रामरतन, राजकुमार, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार, जयपाल, सुरेश कुमार व रविंद्र कुमार ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव नाथूसरी कलां से माखोसरानी रोड पर नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है, जो कि सरासर गलत है। क्योंकि पहले ही रोड के साथ दो लाइन 33 केवी व 33 केवी लाइन चल रही है।
इसके कारण हमारी जमीन रुकी हुई है। इसलिए जो नई 33 केवी लाइन उसे पहले चल रही लाइन से जोड़ा जा सकता है, ताकि नए पोल न लगाए जा सके। ग्रामीणों ने कहा कि जो नई लाइन डाली जा रही है, उससे सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए किसानों की मांग पूरी की जाए। अगर मांग जल्द ही पूरी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें