फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ग्राम पंचायतों की निधि से 24 लाख के गबन का आरोपी ग्राम सचिव गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा खंड में तीन ग्राम पंचायतों की निधि का गबन करने के आरोपी गांव भरोखां निवासी तत्कालीन ग्राम सचिव जय सिंह को इकोनॉमिक सेल (आर्थिक प्रकोष्ठ) ने गिरफ्तार कर लिया। उसे एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीती 15 फरवरी को बीडीपीओ बडागुढ़ा की शिकायत पर बडागुढ़ा पुलिस ने आरोपी ग्राम सचिव के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ये मामला इकोनॉमिक सेल सिरसा के पास भेज दिया गया। इकोनॉमिक सेल ने इस मामले में जांच के बाद आरोपी ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल फरवरी 2021 में खत्म हो गया था। इसके बाद गांवों के प्रशासक के रूप में बीडीपीओ और ग्राम सचिवों को नियुक्त कर दिया गया। फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक पंचायतों का प्रभार प्रशासकों के पास रहा। इस दौरान दो बार गांवों की शामलात की भूमि की बोली हुई।
विज्ञापन

इसके बाद जब नई पंचायतों का गठन हुआ तो बडागुढ़ा खंड के गांव कमाल, पक्का शहीदां और रोहण के नवनियुक्त सरपंचों ने पंचायत निधि में कोई राशि न होने की शिकायत की। इस आरोप की जांच एक समिति ने की।
बीडीपीओ की जांच में सामने आया कि ग्राम सचिव जय सिंह ने एक ही तर्ज पर तीनों ग्राम पंचायतों की शामलात की भूमि की बोली के दौरान हेरफेर कर कुल 24,71,700 रुपये का गबन किया। आरोपी तत्कालीन ग्राम सचिव ने कथित तौर पर गांव पक्का शहीदां को 13,03,500 रुपये, गांव कमाल की ग्राम पंचायत को 10,10,100 रुपये और गांव रोहण को 1,59,000 रुपये का चूना लगाया।


आरोपी के खिलाफ गबन का केस दर्ज था। आरोप की जांच की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी ग्राम सचिव को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सुखदेव सिंह, निरीक्षक, इकोनॉमिक सेल, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें