फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान शिविरों में शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें: उपायुक्त

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जानी प्रगति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजित समाधान शिविरों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त शांतनु शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम विंडो, जनसंवाद तथा एसएमजीटी सहित सभी शिकायत पोर्टलों पर प्राप्त मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय सीमा में किया जाए तथा निस्तारण के बाद एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) को समय पर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि एटीआर की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि शिकायतकर्ता को स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शिकायत निवारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि जिले में समाधान शिविरों के माध्यम से अब तक कुल 8,190 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें से 6,175 का निपटारा किया जा चुका है। वर्तमान में 290 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। 1,579 शिकायतें रिजेक्ट की गई हैं। 118 शिकायतों को पुनः खोलकर समाधान की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर जनता को राहत प्रदान की जाए तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें