फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के राजकीय स्कूलों में करवाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय स्कूल चत्तरगढ़पट्टी। संवाद 
विज्ञापन
सिरसा। जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 20 सितंबर से लेकर एक अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाग ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालयों को इन कार्यक्रमों का आयोजन करवाना अनिवार्य है। यदि कोई विद्यालय ऐसा नहीं करता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रमों की जिम्मेदारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डिंग डाइट के प्राचार्यों को सौंपी गई है। उन्हें विद्यालय स्तर, खंड स्तर और जिला स्तर पर होने वाले आयोजनों का नोडल अधिकारी बनाया गया है। विभाग के आदेशों के अनुसार खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और संबंधित विद्यालयों को प्रत्येक गतिविधि की रिपोर्ट डिंग कार्यालय को भेजनी होगी। एक अक्तूबर को साइकिल रैली के साथ इन कार्यक्रमों का समापन किया जाएगा।

प्रतिदिन भेजनी होगी प्रतिभागियों की संख्या

सभी राजकीय विद्यालयों को प्रतिदिन प्रतिभागियों की संख्या भी विभाग को उपलब्ध करवानी होगी। रिपोर्टिंग का कार्य समय पर और निर्धारित प्रारूप में किया जाना आवश्यक रहेगा। शिक्षा विभाग का कहना है कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, समुदाय से जुड़ाव बढ़ाना और शिक्षा के साथ-साथ समाजोपयोगी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे विविध कार्यक्रम इसके अंतर्गत आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होगा बल्कि विद्यालय और समाज के बीच आपसी सहयोग भी मजबूत होगा।
विज्ञापन


इस प्रकार आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

तारीख, कार्यक्रम का आयोजन

- 20 सितंबर, नुक्कड़ नाटक

- 21, सितंबर, निबंध लेखन प्रतियोगिता

- 22 सितंबर, पीपीटी प्रेसेंटेशन, हरियाणा हेरिटेज प्रतियोगिता

- 23 सितंबर, क्विज प्रतियोगिता

- 24 सितंबर, प्रभात फेरी

- 25 सितंबर, प्लांटेशन ड्राइव

- 26 सितंबर, स्कूल बाल संसद

- 27 सितंबर, हरियाणा ऐतिहासिक स्थल विजिट

- 28 सितंबर, पेंटिंग प्रतियोगिता

- 29 सितंबर, गेस्ट लेक्चर, पर्यावरण समस्या

- 30 सितंबर, गेस्ट लेक्चर नशा मुक्त भारत अभियान

- एक अक्तूबर, साइकिल रैली

-



जिले के राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। सभी स्कूलों में कार्यक्रम करवाना अनिवार्य है। एक अक्तूबर को साइकिल रैली के साथ पखवाड़ का समापन होगा। - सोमप्रकाश, नोडल अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें