फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कार्ड बना निकाल लेता था खाते से रुपये, चंडीगढ पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
शहर थाना में पहुंची चंडीगढ़ पुलिस टीम की खड़ी गाड़ी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नकली एटीएम बनाकर ठगी करने मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने सिरसा की कीर्तिनगर चौकी क्षेत्र से एक आरोपी को काबू किया है। नकली एटीएम बना कर ठगी करने के करीब 20 मामलों में आरोपी की धरपकड़ की जा रही थी। जिसके चलते रविवार को चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ के लिए पुलिस आरोपी को अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।
विज्ञापन

सिरसा शहर थाना में रविवार दोपहर को चंडीगढ़ पुलिस पहुंची और आमद दर्ज करवाने के बाद पुलिस टीम एटीएम का क्लोन बनाकर ठगी करने के करीब 20 मामलों में वांटेड आरोपी की धरपकड़ करने के लिए निकल गई। शहर थाना से एक पुलिस कर्मी को साथ लिया गया और इसके बाद टीम कीर्तिनगर चौकी में पहुंची। कीर्तिनगर की प्रेम गली में टीम ने कागजी कार्रवाई करने के बाद दबिश दी। यहां से संदीप कुमार शर्मा नामक युवक को काबू किया। यह युवक सिरसा में बैठकर एटीएम के क्लोन बनाकर ठगी करता था। चंडीगढ़ में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। इन मामलों में आरोपी काबू नहीं हुआ था। इसके बाद सिरसा के कीर्तिनगर की प्रेम गली में आरोपी संदीप कुमार के होने की सूचना के बाद टीम पहुंची। टीम ने सिरसा पुलिस कर्मियों को साथ लेकर लेकर मौके पर दबिश दी और आरोपी संदीप शर्मा को काबू करने में सफलता हासिल की। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस आरोपी को लेकर सिरसा से रवाना हो गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से पुलिस टीम सिरसा पहुंची थी। शहर थाना में आमद दर्ज करवाने के बाद आरोपी काबू किया गया है। इसके बाद टीम उसे लेकर चंडीगढ़ लेकर रवाना हो गई।
-सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें