फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट किया जारी , शिकायत के बाद जनसंचार विभाग का परिणाम रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने सोमवार को पीएचडी की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को 16 विभागों की पीएचडी की प्रवेश परीक्षा ली थी। जिसमें से 15 विभागों का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लेकिन एक शिकायत आने के कारण जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग का रिजल्ट रोक लिया गया है।
विज्ञापन

पीएचडी की 92 सीटों के लिए 477 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। जबकि परीक्षा के दौरान 164 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए 641 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी, पत्रकारिता एवं जनसंचार, कॉमर्स, अर्थ शास्त्र, लोक प्रशासन, लॉ, बिजनेस अकेडमी, कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, बायोलॉजी में बाटनी, केमिस्ट्री, ऊर्जा एवं पर्यावरण विज्ञान, फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, गणित, एजुकेशन, शारीरिक शिक्षा के विभागों की प्रवेश परीक्षाएं ली गई। इसी के साथ 23 व 24 फरवरी को इंटरव्यू व काउंसिलिंग होगी और 24 फरवरी को डिस्पले ऑफ मेरिट लिस्ट भी जारी होगी। दाखिला मिलने वालो को 24 फरवरी से 27 फरवरी तक फीस जमा करवानी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा 28 फरवरी को वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। इस लिस्ट में दाखिला मिलने वालों को 1 मार्च तक फीस जमा करवानी होगी।
जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग का रोका रिजल्ट
परीक्षा के दौरान विवि प्रशासन के पास परीक्षार्थियों की परीक्षा को लेकर कुछ शिकायत दर्ज करवाई गई। परीक्षार्थियों द्वारा कहा गया कि परीक्षा हिंदी भाषा में भी आनी चाहिए थी। लेकिन विभाग द्वारा परीक्षा का प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही आया। जिसको लेकर विवि ने इस विभाग का रिजल्ट रोक दिया है। विवि द्वारा इस मामले में कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसके बाद कमेटी द्वारा आगामी फैसला लिया जाएगा। बता दें कि जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग में 72 परीक्षार्थियों ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा दी है। जरनल व बीसी के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के दौरान 50 अंक लाना अनिवार्य है। वहीं एससी व एसटी के विद्यार्थियों को 45 अंक लाना अनिवार्य है। विवि द्वारा अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एक विभाग से संबंधित शिकायत आई थी, इसलिए पत्रकारिता विभाग का रिजल्ट रोका गया है। इसके लिए कमेटी गठित की गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रो. राजकुमार सलार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें