फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं आज, 40 केंद्रों पर 8 उड़नदस्ते करेंगे निरीक्षण

Wed, 30 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की एक मई से स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं शुरू होगी, जो 21 मई तक चलेंगी। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सीडीएलयू में 9 और विवि से जुड़े कॉलेजों में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। 72 कॉलेजों के करीब 50 हजार विद्यार्थी परीक्षाएं देंगे।
परीक्षा केंद्रों पर आठ उड़नदस्तों की टीम निरीक्षण करेगी। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजी और पीजी की परीक्षाओं के दौरान गर्मी अपने चरम पर होगी। तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। ऐसे में परीक्षा देने के आने वाले विद्यार्थियों को पीने के पानी और हवा की सुविधा मुहैया करवाने के आदेश सभी कॉलेज को जारी किए गए हैं। वहीं विद्यार्थियों को प्राथमिक तौर मेडिकल सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ये गाइडलाइन भी की जारी



परीक्षा के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। विद्यार्थी प्रश्न पत्र प्राप्त होने के बाद जांच लें कि उचित प्रश्न पत्र दिया गया है या नहीं। यदि उपयुक्त नहीं है तो तुरंत सहायक अधीक्षक या निरीक्षक को रिपोर्ट करें। बाद में शिकायत पर विचार नहीं होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, वैज्ञानिक ओर प्रोग्रामेबल-कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, हेडफोन, ईयरफोन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोई अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। कुछ विषयों में योजना और पाठ्यक्रम अनुसार प्रश्न पत्र अंग्रेजी भाषा में हो सकता है, लेकिन परीक्षा फार्म में भाषा के निर्देशों के कॉलम में टिक करने के कारण छात्र हिंदी या अंग्रेजी (भाषाओं के प्रश्न पत्रों को छोड़कर) में उत्तर दे सकते हैं। उत्तर पुस्तिका मिलते ही जांच कर लें कि सभी पेज बरकरार हैं। कोई विसंगति हो तो निरीक्षक या सहायक अधीक्षक से संपर्क करें। बाद में शिकायत पर विचार नहीं होगा।

दो सत्रों में होगा परीक्षा का आयोजन

सीडीएलयू की ओर से दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सुबह के सत्र में 9.30 से 12.30 बजे तक और सायंकालीन सत्र में 2 से 5 बजे तक परीक्षाएं होंगी। सामान्य परीक्षाओं के साथ-साथ ओपन इलेक्टिव, रि-अपीयर, स्पेशल परीक्षाएं, मर्सी चांस, एडिशनल परीक्षाएं भी होंगी।
विज्ञापन


वर्जन :
सिरसा और फतेहाबाद में कुल 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीडीएलयू में 9, सिरसा के विभिन्न कॉलेजों में 18 और फतेहाबाद में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल को रोकने के लिए आठ उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। ताकि नकल रहित और शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो। वहीं, गर्मी के मौसम के चलते सभी कॉलेजों को विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।
-राजकुमार सालार, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें