पीएम पोषण के तहत स्कूल का यूनिक कोड जनरेट करते हुए कार्यक्रम अधिकारी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय स्कूलों में पीएम पोषण कें अंतर्गत नए खाते खोले जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा पीएफएमएस पोर्टल पर जिले के 831 राजकीय स्कूलों की यूनिक आईडी तैयार करने को लेकर डाटा अपलोड किया जा रहा है। ताकि स्कूलों को खाने बनाने संबंधित राशि जल्द ही इन खातों में डाली जा सके।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के राजकीय स्कूलों में पीएम पोषण के अंतर्गत दी जाने वाली राशि के लिए नए खाते बनाए जा रहे हैं। जिला स्तर पर 831 स्कूलों की यूनिक आईडी व पासवर्ड जनरेट किया जाएगा। जिसके बाद उसे खंड स्तर पर भेजा जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पीएम पोषण योजना का लाभ लेने वाले राजकीय स्कूलों को उनके कोड अनुसार दिए जाएगे। पीएम पोषण के तहत स्कूल में बनाए गए चेकर व मेकर को उसकी पूरी डिटेल दी जाएगी। ताकि वह खाते को सुचारू रूप से चला सकें। पीएम पोषण के खाते एक्टिव होने के बाद स्कूल में बनाएं गए चेकर व मेकर द्वारा सीधा लाभार्थी के खाते में डाली जा सकेगी। खाते का पूरा रिकॉर्ड मुख्यालय के पास रहेगा।
ब्लॉक व स्कूलों की संख्या
सिरसा , 148
डबवाली, 133
चोपटा, 136
रानियां, 128
ऐलनाबाद, 97
ओढां, 83
बड़ागुढ़ा, 106
पीएम पोषण के तहत स्कूलों के यूनिक आईडी व पासवर्ड जनरेट करने का कार्य चल रहा है। दिसंबर माह तक इन खातों को एक्टिव कर दिया जाएगा।
-संजय मोगा, कार्यक्रम अधिकारी, पीएम पोषण सिरसा।