फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में प्रॉपर्टी डीलरों ने लघु सचिवालय में दिया धरना

विज्ञापन
लघु सचिवालय के समक्ष धरना पर बैठे प्रापटी डीलर - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। लघु सचिवालय के समक्ष सिरसा शहर के प्रॉपर्टी डीलरों ने धरना दिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान राम अवतार हिसारिया ने की। प्रदर्शनकारी प्रॉपर्टी डीलरों ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों की मनमानी के कारण शहर में रजिस्ट्री बंद है। कर्मचारी एनओसी देने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। कर्मचारियों के रवैये से आमजन परेशान है। प्रॉपर्टी डीलरों के काम धंधे ठप है। अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है परंतु इसके बावजूद नगर परिषद में प्रॉपर्टी शाखा में सुधार नहीं हो रहा है। धरने पर बैठे प्रॉपर्टी डीलरों ने कहा कि जब तक नगर परिषद के कर्मचारियों के रवैये में सुधार नहीं हो जाता तथा इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारी ठोस आश्वासन नहीं देते उनका धरना जारी रहेगा। प्रधान रामअवतार हिसारिया ने बताया कि उपायुक्त ने प्रॉपर्टी डीलरों को बुलाया था परंतु अभी वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। शुक्रवार को भी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें