फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अनियंत्रित कार ने रेहड़ी में मारी टक्कर, चालक समेत तीन घायल

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने कार की टक्कर के बाद माैके पर मौजूद लोग।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड पर रेलवे पुल से नीचे उतरते समय बस स्टैंड के पास एक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। कार सीधे जूस की रेहड़ी में टकरा गई। इस दौरान जूस पी रहे एक परिवार के दो लोगों को चोट आईं। टक्कर लगने से बेहोश हुए युवक को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

लोगों ने घटना की बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे तक बस स्टैंड के बाहर सड़क पर हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को जब्त कर लिया और कार चालक को भी उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ब्रेक नहीं पाए। इसकी कारण कार सीधे जूस की रेहड़ी में आकर टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें