सिरसा। सीआईए सिरसा व ऐलनाबाद की पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 13 ग्राम 71 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान कुलदीप सिंह निवासी बणी नंबर चार जिला सिरसा को रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बणी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस सामने से युवक आता हुआ दिखाई दिया। उक्त युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 7 ग्राम एक मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
वहीं, एक अन्य मामले में जिले के गांव भंबूर क्षेत्र में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 6 ग्राम 70 मिली ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान आशीष कुमार उर्फ चंगा निवासी भंबूर जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।