फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता में बीफार्मा सातवें सेमेस्टर के बच्चों ने मारी बाजी

विज्ञापन
लाॅर्ड शिवा ग्रुप आफ इंस्टीटयूट में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी ।
विज्ञापन
सिरसा। लाॅर्ड शिवा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में सोमवार को तीन दिवसीय 41वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था के उपप्रधान इंजीनियर लोकेश बिश्नोई ने किया। इस दौरान वॉलीबाल स्पर्धा में बीफार्मा के सातवें सेमेस्टर के बच्चों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


लोकेश बिश्नोई ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। क्योंकि खेलों में हिस्सा लेने से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। डाॅ. जगतार सिंह ने कहा कि शिक्षा और खेल एक दूसरे के पूरक है। इसलिए खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार आता है। खेलों से विद्यार्थियों को एक दूसरे को समझने व आपस में मिलकर कार्य करने की भावना पैदा होती है।

नर्सिंग प्रिंसिपल मधु बिश्नोई ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन, शिक्षा की गुणवत्ता व संस्कार की भावनाएं पैदा होती है। इस खेलकूद प्रतियोगिता के इंचार्ज शुभम सचदेवा, मनोज कुमार, दीक्षा कटारिया व बलजीत कौर रहे। इसी प्रकार कुछ फन्नी गेम्स शतरंज जैसे गेम्स भी खेले गए। इस अवसर पर आरती नरूला, गजल धमीजा, हरविंद्र कौर, जतिनप्रीत कौर, पिंकी, भूपेंद्र, डिंपल, सुनिता, सुरेंद्र, शालू, अमनदीप, रीना कंबोज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस प्रकार हुए खेल मुकाबले

प्रतियोगिता के प्रथम चरण में वॉलीबाल के मुकाबले हुए। वॉलीबाल का सेमीफाइनल मैच डीएमएलटी चतुर्थ सेमेस्टर व बीफार्मा सातवें सेमेस्टर के मध्य हुआ। इसमें बीफार्मा सातवें सेमेस्टर ने दोनों राउंड में जीत हासिल की। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला बीफार्मा सातवें सेमेस्टर व बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर के मध्य हुआ। इसमें बीफार्म सातवें ने बीफार्म प्रथम सेमेस्टर को 11-6 से व 11-10 से करारी शिरकत दी। वहीं, क्रिकेट प्रतियोगिता में फार्मेसी व डीएमएलटी कोर्स की टीमों के कुल चार मैच खेले गए। चार टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश लिया। बीफार्मा पांचवें सेमेस्टर, डीएमएलटी द्वितीय सेमेस्टर व बीफार्मा सातवें सेमेस्टर व डीएलएलटी चतुर्थ सेमेस्टर की टीमें शामिल हैं। अब इन टीमों के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला होना है। लड़कों की स्लो साइक्लिंग रेस में डीएमएलटी द्वितीय सेमेस्टर के विकास ने प्रथम, डीफार्मा द्वितीय वर्ष के जशनप्रीत ने दूसरा व बीफार्मा सातवें सेमेस्टर के अंकुश ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों की सेक रेस में बीफार्मा तृतीय सेमेस्टर के अक्षांश त्यागी ने प्रथम, डीएमएलटी द्वितीय सेमेस्टर के विकास ने द्वितीय व बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर के दीपक कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की सेक रेस में जीएनएम प्रथम वर्ष की प्रवीन कौर ने पहला व बीफार्मा प्रथम सेमेस्टर की अमृतपाल कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें