फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साढ़े 12 किलो डोडापोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार, फतेहाबाद से लाए थे खरीदकर

Tue, 16 Jan 2024 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बरामद डोडा पोस्त व पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।  स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ओढां। सीआईए कालांवाली ने 12 किलो 500 ग्राम डोडापोस्त के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों की पहचान संदीप कुमार व सुखपाल उर्फ सुक्खा निवासी पन्नीवाला मोटा के रूप में हुई है।
विज्ञापन



सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस टीम एएसआई कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। गांव ओढां की फिरनी के टी प्वाइंट पर एक पिकअप से दो युवक एक बैग उतारकर बाइक पर रख रहे थे। उक्त युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर डर गए और बैग और बाइक छोड़कर पिकअप में भागने का प्रयास करने लगे। टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जब बैग की जांच की गई तो उसमें 12 किलोग्राम 500 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त डोडा पोस्त फतेहाबाद निवासी बबलू नामक व्यक्ति से खरीदकर लाना स्वीकार किया है। इस संबंध में काबू दोनों आरोपियों व सप्लायर के खिलाफ ओढां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें