फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने शिविर में तैयार की वस्तुओं की लगाई प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपावास में लाइफ स्किल डेवलपमेंट विषय पर आयोजित पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन विद्यार्थियों ने शिविर में तैयार किए खिलौने व मूर्तियां, क्ले मॉडलिंग, कागज से फूल पतियां, ग्रीटिंग कार्ड, वेस्ट मैटीरियल से फोटो फ्रेम, पेन स्टैंड, विभिन्न कलाओं पर आधारित चार्ट, पोस्टर व पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई। खंड नाथुसरी चोपटा से बीआरपी शंकर शर्मा व रचिता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य रघुबीर शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिविर में कक्षा नौवीं व दसवीं से 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। नोडल अधिकारी पंकज शर्मा ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा विद्यालय में अनेक गतिविधियां आयोजित करवाई गईं। होम साइंस विषय में मीनू पाहवा ने सलाद की डिजाइनदार कटिंग व कई प्रकार आचार बनाने की विधियां छात्राओं को सिखाई। स्वास्थ्य विभाग से डाॅ. विजय कुमार, एग्रीकल्चर विभाग से राहुल कुमार तथा डाक विभाग से रविकुमार ने अपने अपने कार्यक्षेत्र के बारे में जानकारी दी। बैंक अधिकारी राजकुमार ठोलिया ने बैंक में धनराशि जमा कराने व निकालने के फॉर्म भरने, अकाउंट खुलवाने तथा साइबर ठगी से बचने के तरीकों की जानकारी दी। रेडक्रॉस जिला से सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी ने प्राथमिक चिकित्सा व रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। कम्युनिकेशन स्किल में रिटायर्ड अध्यापक निहाल सिंह पूनिया, प्रवक्ता पंकज शर्मा व पाली राम, कला व पेंटिंग विषय पर कला अध्यापक केहर सिंह, आर्ट एंड क्राफ्ट में एबीआरसी रिंपल अरोड़ा ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें