रानियां। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद
रानियां। करीवाला जीवन नगर रोड पर गांव संत नगर के नजदीक बुधवार देर शाम को दो मोटरसाइकिल की आपसी भिड़ंत में दो युवक और दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गांव हरिपुरा निवासी अजय (21) और जगा (25) मजदूरी करते हैं।
बुधवार शाम दोनों युवा के मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव की तरफ जा रहे थे कि गांव संत नगर के नजदीक दो किशोर अपनी मोटरसाइकिल 100 में संत नगर से पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहे थे। गांव संत नगर के नजदीक दोनों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चारों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें लगी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क की दूसरी ओर जा गिरी थी। घटना की सूचना मिलने पर जीवन नगर पुलिस चौकी से से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों घायल युवकों को इलाज के लिए सिरसा भेजा। इस घटना में युवकों के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई बयान नहीं दिए गए हैं।