फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन दो नामांकन, अगले पांच दिनों में दो छुट्टियां

Thu, 24 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया बेहद ही धीमी गति से चल रही है। दूसरे दिन महज पंचायत समिति के दो वार्डों में एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। आगामी पांच दिनों में दो छुट्टियां हैं। ऐसे में तीन दिन ही नामांकन दाखिल करने के लिए मिलेंगे। बृहस्पतिवार को पंचायत समिति के वार्ड नंबर 13 तथा 16 के लिए दो पुरुष उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अतिरिक्त पंच तथा सरपंच पद के किसी भी उम्मीदवार ने पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि चुनाव लड़ने के चाह्वान में नो ड्यूज पाने के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन




लेकिन शाम तीन बजे तक केवल दो ही नामांकन पत्र दाखिल हुए। एआर तहसीलदार नौरंग दास ने बताया कि 25 दिसंबर 2015, दिन शुक्रवार को क्रिसमस की छुट्टी है। जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया 26 दिसंबर 2015, दिन शनिवार को शुरू होगी। 27 दिसंबर को रविवार होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जाएंगे। ऐसे में 28 तथा 29 दिसंबर को ही नामांकन लिए जाएंगे। 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। एक जनवरी 2016 को शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी है। इसके फौरन बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिए जाएंगे। तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों ने पहले नामांकन दाखिल कर रखे हैं, उन्हें फार्म-ख भरना होगा। अगर वे फार्म नहीं भरते हैं तो उनका नामांकन पत्र रद माना जाएगा। उन्होंने बताया कि फार्म बी के साथ सत्यापित  शपथपत्र भी जरूरी है। जिसमें संबंधित व्यक्ति को यह दर्शाना होगा कि अपराधिक मामले जो दस वर्ष के कारावास से कम दंडनीय नहीं है, वह उसमें शामिल नहीं है। किसी भी प्राथमिक कृषि सहकारी सोसायटी, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक तथा जिला प्राथमिक सहकारी कृषि ग्रामीण विकास बैंक में बकाया नहीं है। बिजली बिलों के बकायों का भुगतान करने में असफल नहीं रहा हूं। उसने किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड से परीक्षा पास की है। उसके निवास स्थान पर कार्यशील शौचालय है। तहसीलदार नौरंग दास ने बताया कि नॉटरी अटेस्टिड के बगैर शपथपत्र मान्य नहीं होगा। यह व्यवस्था केवल पंचायत समिति चुनाव लडने के इच्छुक लोगों पर लागू है।

जिला परिषद के एक ने भरा नामांकन तो 15 ने दिए शपथ पत्र
सिरसा। पंचायती चुनावों की प्रक्रिया अब तेज होने लगी है। बुधवार को नामांकन के प्रथम दिन भले ही एक भी नामांकन दर्ज नहीं हो पाया था पर वीरवार को एक उम्मीदवार ने नामांकन दर्ज किया है तो 15 उम्मीदवारों ने अपना नया शपथ पत्र जमा किया है। पंच से लेकर जिला परिषद पद तक के लिए नामांकन के लिए कई  चेहरों ने नामांकन दर्ज कर मैदान में ताल ठोक दी है।
विज्ञापन




प्रथम फेज के चुनावों  के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज होने लगी है। निर्धारित समय पर कार्यालयों में पहुंचकर नामांकन अधिकारी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भरने वालों का इंतजार कर रहे हैं। आज निर्धारित नामांकन केंद्र पर नए उम्मीदवार पहुंचे और कुछ जगहों पर नामांकन भी भरे। जिला परिषद के लिए पंचायत भवन में  नामांकन केंद्र बनाया गया है। बुधवार को दिन भर सन्नाटा रहने के बाद आज कुछ  नए उम्मीदवार भी नामांकन भरने के लिए पहुंचे और उन्होंने नामांकन भी भरा।  इससे पूर्व घोषित नामांकन प्रक्रिया के तहत 168 उम्मीदवारों में से कुछ ने  अपने कागजात जमा करवाए। आज जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर 17 से लखाराम ने  नामांकन दर्ज किया है।



इसके अलावा जिला परिषद के लिए पहले से नामांकन भर  चुके 9 पुरुष और 6 महिला उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी को बरकरार रखने के  लिए अपना नया शपथ पत्र भी जमा किया। इसी प्रकार डबवाली खंड में आज दो  लोगों ने पंचायत समिति के लिए नामांकन भरा। बड़ागुढा खंड में एक पंचायत  समिति, दो सरपंच व एक पंच पद के लिए नामांकन जमा हुआ है जबकि ओढ़ा खंड में आज दूसरे दिन भी एक भी नामांकन नहीं भरा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें