फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव खुइयां मलकाना के पास दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत

Mon, 12 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। गांव खुइयां मलकाना के समीप शनिवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में गांव के ही कुलवंत सिंह की मौत हो गई जबकि पांच अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी युवक गांव मिठड़ी स्थित मिल्क प्लांट में कार्यरत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात को मिल्क प्लांट मिठड़ी से ड्यूटी समाप्त कर चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। मिल्क प्लांट में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था खुइयां मलकाना निवासी कुलवंत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि उसके साथ साहिल, विकास और अभय सवार थे। जैसे ही वे खुइयां मलकाना गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
दूसरी मोटरसाइकिल पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी सचिन पुत्र कुलसेंद्र और ओढ़ां निवासी लखविंद्र पुत्र रामदुलार दास सवार थे, जो मिल्क प्लांट में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी छह युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें