फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली बिल की समस्या लेकर शिविर में पहुंचे दो शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। दक्षिण हरियाणा बिजली निगम में आमजन की बिजली संबंधित समस्याओं की सुनवाई के लिए समस्या समाधान शिविर लगाया गया। मंगलवार को विभाग की ओर से दोपहर 2:30 से लेकर साढे चार बजे तक शिविर लगाया गया। इसमें शहर भर से मात्र दो ही शिकायतकर्ता शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

शिविर में मौजूद अधिकारियों ने दोनों शिकायतों को सुना और उनका समाधान करवाया। हैरानी की बात है, जहां प्रतिदिन अतिरिक्त लोड, ज्यादा बिल आने जैसी शिकायत आती हैं, लेकिन समाधान शिविर में लोग ही नहीं पहुंचे। एक्सईएन धीरज कुमार ने बताया कि समाधान शिविर में दो लोग पहुंचे हैं। इनकी बिजली के बिल की समस्या आ रही थी। बिजली का बिल यूनिट के हिसाब से ज्यादा आ रहा था। नियमानुसार दोनों शिकायतकर्ता की शिकायत सुन कर उनके एरिया से संबंधित जेई व अन्य कर्मचारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा और बिजली बिल की आ रही समस्या का समाधान भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में प्रति मंगलवार को समस्या समाधान शिविर व बिजली अदालत का आयोजन किया जाता है। इसमें आमजन की सुविधानुसार सुबह और शाम का समय रखा जाता है, ताकि शहर में किसी भी बिजली उपभोक्ता को बिजली से जुड़ी कोई शिकायत या समस्या है तो उसका समाधान बिना किसी देरी के किया जाए। ऐसे में लोग शिविर में शिकायतें लेकर पहुंच भी रहे हैं। शिविर में आने वाले शिकायतों का समय रहते समाधान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें