फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

विज्ञापन
कालांवाली सीआईए की हिरासत में आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए कालावांली की टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही लूट व छीना झपटी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को लूट की वारदात में प्रयुक्त बाइक व तेजधार हथियार समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिरसा सीआईए प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान दीपक उर्फ दीपू वासी वार्ड नंबर 1 कालांवाली व जगदीप सिंह उर्फ काली वासी शेखपुरा थाना तलवंडी साबो जिला बठिंडा के रुप में हुई है व इनके एक अन्य साथी की पहचान काला सिंह वासी गांव लेलेवाला थाना तलवंडी जिला बठिंडा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि कालांवाली सीआईए स्टाफ के इंचार्ज उपनिरीक्षक राजपाल सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि दो लड़के अपने मुंह को ढके हुआ है जो तेजधार हथियार लिए हुए हुड्डा कॉलोनी में किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में कीकरों के बीच में बाइक सहित खड़े हैं। एएसआई राजपाल की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हुड्डा ग्राउंड में कीकरों में जाकर दोनों लड़कों को पकड़कर पूछताछ की तो पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम दीपक उर्फ दीपू व जगदीप सिंह उर्फ काली बताया।
आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदातें कबूली
11 दिसंबर 2020 की रात को वेदप्रकाश अग्रवाल के मकान के पास मंडी कालांवाली में रमेश रेहड़ी वाले पर तलवार से हमला करके गल्ला से 2000 रुपये की लूट की थी। दूसरी वारदात उसी रात को मंडी कालांवाली में सोमी कुमार रेहड़ी वाले पर तलवार से हमला करके गल्ला से 3500 रुपये की लूट की थी। तीसरी वारदात करीब 10-12 दिन पहले कालावांली से ओढां रोड के बीच बाइक रुकवाकर सवार से मारपीट करके करीब 3300 रुपये व एक मोबाइल छीना था। चौथी वारदात करीब 15-20 दिन पहले तिलोकेवाला व तारुआना के बीच बाइक रुकवाकर बाइक सवार से करीब 3 हजार रुपये छीने थे। पांचवीं वारदात तलवंडी से मलकाना रोड पर करीब 1 महीने पहले बाइक चालक से 5500 रुपये और एक की पैड मोबाइल फोन की लूट की थी। इसके अतिरिक्त लेलेवाला से जोधपुर रोड नजदीक तलवंडी साबो जिला बठिंडा पंजाब में करीब 25 दिन पहले बाइक चालक से हजारों रुपये की लूट की थी। सातवीं वारदात इसी दिन इसी रोड लेलेवाला से जोधपुर रोड नजदीक तलवंडी साबो जिला बठिंडा पंजाब मे एक अन्य बाइक चालक से 2500 रुपये की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें