फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अवैध पिस्तौल, 24 कारतूस सहित दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध हथियारों के बारे में जानकारी देतेएसपी भूपेंद्र सिंह। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए सिरसा ने अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दारा सिंह उर्फ दिलदार निवासी वैदवाला और अमरजीत सिंह निवासी खैरपुर जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 अवैध पिस्तौल 24 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी ये हथियार यूपी के अलीगढ़ और बिहार के मुंगेर से लेकर आए थे। आरोपी दारा सिंह इन अवैध हथियारों से अपने पुराने विरोधियों पर हमला करने की फिराक में था। पंजाब के फिल्म अभिनेता और कई मशहूर पंजाबी गायकों के साथ उसका आना जाना है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि खैरपुर क्षेत्र में कुछ लोगों के पास अवैध हथियारों जखीरा है और वे किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सीआईए प्रभारी ने सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने खैरपुर क्षेत्र में दबिश देकर स्कूटी सवार दोनों आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना सिरसा में शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश करके सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दारा सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म, शस्त्र अधिनियम, चोरी व मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत 11 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दारा सिंह अपने अन्य साथियों को शामिल कर इन अवैध हथियारों से अपने पुराने विरोधियों पर हमला करने की फिराक में था।
वैदवाला गांव के खेल क्लब का प्रधान भी है आरोपी दारा सिंह
सीआईए ने आरोपियों से नौ पिस्तौल 315 बोर के, दो पिस्तौल 32 बोर के, तीन पिस्तौल .22 बोर की बरामद हुई हैं। गिरोह का सरगना आठवीं पास दारा सिंह है, जो कि गांव वैदवाला में खेलकूद की प्रतियोगिताएं भी करवाता था। वह गांव के स्पोर्ट्स क्लब का प्रधान भी है। इसके अतिरिक्त गांव में कई कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन करवाता है। पंजाब के फिल्म अभिनेता व कई मशहूर पंजाबी गायकों के साथ उसका आना जाना है। इसके साथ ही सिरसा के बड़े राजनीतिक घराने के साथ भी उसके संबंध है। दारा सिंह समाज सेवा के बहाने अवैध हथियार बेचता था। दारा का साथी अमरजीत सिंह सिरसा में कार खरीद-बेच का काम करता है। दोनों की मुलाकात कबड्डी मेले में हुई थी। जांच में पता चला कि दारा सिंह इससे पहले एक बार पहले भी दो अवैध हथियार लेकर आया था। अब दूसरी बार वह अवैैध हथियार लेकर आया था और इसे पंजाब और सिरसा में सप्लाई करना था। सिरसा पुलिस का का कहना है कि दारा सिंह यूपी के अलीगढ़ और मुंगेर जिले से अवैध हथियार लेकर आता था। इन जिलों में तीन हजार से लेकर दस हजार रुपये तक अवैध हथियार मिल जाते हैं। अब पुलिस दोनों जिलों में जाकर जांच करेगी।

पुलिस टीम की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने के आरोपी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें