सिरसा। नशामुक्ति टीम ने नशा पीड़ित 14 लोगों का नागरिक अस्पताल डबवाली में उपचार शुरू करवाया। सभी को दवा दिलवाकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अब पुलिस इन सभी की गतिविधियां पर नजर रखेगी, ताकि वह नियमित रूप से दवाओं का सेवन करें।
टीम प्रभारी उप निरीक्षक सुग्रीव सिंह ने बताया कि गांव जंडवाला बिश्नोईयां के चार, डबवाली के वार्ड नंबर 2, 6, 13 व 18 के छह, सुखेरा खेड़ा के दो व अलीकां के दो नशा पीड़ितों की पहचान की उपचार शुरू करवाया गया है। पीड़ित में अधिकतर युवा हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत बीमारी है व इसका इलाज संभव है। डबवाली नशा मुक्ति टीम के प्रभारी ने मनोरोग विशेषज्ञ से मुलाकात कर मरीजों में आए सुधार के बारे में जानकारी ली। संवाद