फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अस्पतालों में बढ़ेगी उपचार की रफ्तार, 17 नए चिकित्सक जल्द संभालेंगे मोर्चा

Thu, 17 Sep 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में सिरसा जिले के लिए 31 नए मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। आदेश जारी होने के बाद अब तक 17 चिकित्सक अपना मेडिकल करवाने की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। ये चिकित्सक जल्द ही जिले के विभिन्न नागरिक अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में ज्वाइन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में कुल 231 चिकित्सकों की जरूरत है। इसके मुकाबले वर्तमान में करीब 161 चिकित्सक कार्यरत हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन 17 चिकित्सकों के ज्वाइन करने के बाद जिले में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की संख्या करीब 161 से बढ़कर 178 हो जाएगी। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है।
लंबे समय से खाली थे पद
लंबे समय से खाली चल रहे पदों का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा था। कई सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ता था। जिला नागरिक अस्पताल में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में मेडिकल ऑफिसरों की कमी से ओपीडी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

नए चिकित्सकों की तैनाती से ओपीडी में सुधार होने की उम्मीद है। मरीजों की जांच और उपचार अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा भी मजबूत होगी। इससे जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
-
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 31 नए चिकित्सकों को भेजा गया है। इनमें से अब तक 17 ने जिला नागरिक अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवा लिया है। ये चिकित्सक जल्द ही जिले में ज्वाइन कर लेंगे। उम्मीद है कि बाकी चिकित्सक भी जल्द मेडिकल करवाकर पद संभालेंगे। इनके आने से जिला अस्पताल में सर्जरी सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. पवन कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें