फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मार्केट कमेटी की कार्रवाई, मंडी सुपरवाइजर का तबादला

Tue, 10 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार फर्मों को 24 घंटे में जवाब देने के नोटिस, रोड़ी अनाज मंडी में रात के समय बिना पंखा लगाए धान की भराई का मामला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
रोड़ी। रोड़ी अनाज मंडी में धान की भराई के दौरान नियमों की अनदेखी का मामला उजागर होने के बाद मार्केट कमेटी ने कार्रवाई की है। संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 8 नवंबर को इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी।
इसके बाद विभाग ने मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह का तबादला कर दिया है। चार फर्मों को 24 घंटे के अंदर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। पूरे धान को पंखा लगाकर भरा जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी में धान की खरीद और भराई प्रक्रिया के दौरान अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे। आरोप था कि शैलर मालिकों की ओर से रात के अंधेरे में बिना पंखे का इस्तेमाल किए धान को सीधे बोरियों में भरा जा रहा था।
इस दौरान फसल में मौजूद मिट्टी, अपशिष्ट और अन्य अवांछित पदार्थ भी बोरियों में जाने की आशंका जताई गई थी। इससे धान की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे थे।
मामले में ये भी सवाल उठाए गए थे कि करीब एक महीने से चल रही खरीद प्रक्रिया के बावजूद संबंधित अधिकारी इस व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी क्यों नहीं रख पाए। जिम्मेदारी तय करने के बजाय अलग-अलग विभागों की ओर से एक-दूसरे का हवाला दिए जाने की बात भी सामने आई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की ओर से की गई कार्रवाई को मामले में अहम कदम माना जा रहा है। चार फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
इस बीच जब इस मुद्दे पर रोड़ी मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र कुंडू, मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह और एक्सईएन रिकॉर्डर मुकेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब देने से बचते हुए मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया।

सीजन में ज्यादा फोन आने पर ब्लॉक कर देते हैं पत्रकारों के नंबर : सचिव
ग्रामीणों ने जब अधिकारियों की ओर से पत्रकारों के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने के संबंध में सचिव से बात की तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब सीजन में ऐसा ही होता है। फोन बहुत ज्यादा आते हैं। सचिव के इस जवाब के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


कोट्स

मामला उपायुक्त के संज्ञान में आने के बाद सचिव की ओर से कार्रवाई करते हुए मेरा तबादला रोड़ी अनाज मंडी से मंडी कालांवाली कर दिया गया है। चार फर्मों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
-तरसेम सिंह भीमां, मंडी सुपरवाइजर, मार्केट कमेटी रोड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें