फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: योग प्रतियोगिता में शाह सतनाम कन्या विद्यालय ने जीते 18 पदक

Tue, 10 Nov 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चैंपियनशिप में भाग लेने वाले ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिरसा। बीते दिन शहीद भगत सिंह खेल परिसर में छठी जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल व कॉलेज की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 18 पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल व कॉलेज की 12 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विभिन्न वर्गों में पदक विजेता : सब-जूनियर वर्ग में स्नेहा लाठर ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। वसुंधरा ने एक स्वर्ण, रीना ने दो स्वर्ण तथा रूहप्रीत ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। जूनियर वर्ग में कायना नारंग, आरजू और जसप्रीत ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कर्मदीप ने दो स्वर्ण और सिमरनदीप ने एक कांस्य पदक जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें