संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीए और यातायात पुलिस ने बुधवार को स्कूल की 60 बसों और वैन की जांच की गई। पूर्व निर्धारित अभियान होने के बाद भी स्कूल की बसों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं मिलीं। किसी में मेडिकल किट तो किसी में फायर किट की कमी मिली। 10 वाहन स्कूल के लिए अनुपयुक्त बताए गए।
स्कूल बसों और वैन की जांच करने के लिए बुधवार को संयुक्त अभियान चलाया। करीब 60 स्कूल वाहनों की जांच की गई। इनमें से करीब 15 स्कूल बसों के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। 10 स्कूल वाहन अनुपयुक्त पाए गए। टीमों ने इन वाहनों के चालान किए। राजस्थान की बसें भी हरियाणा राज्य के ऐलनाबाद क्षेत्र में धड़ल्ले से चलतीं मिलीं। राजस्थान की पुरानी वैन को बसों में तब्दील कर चलाया जा रहा था। इसके बावजूद आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
बॉक्स
इस प्रकार की गई जांच
यातायात और आरटीए टीम ने शहर के आंबेडकर चौक, रेलवे फाटक के पास, बाजेकां मोड़ आदि जगहों पर स्कूल बसों और वैन को रोकर जांच की। इनमें बच्चों की संख्या, प्राथमिक चितित्सा किट, अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी, सहायक, चालक के दस्तावेज, स्कूल वैन का रंग, वैन के दस्तावेज, वैन पर दर्ज मोबाइल फोन नंबर, हेल्पलाइन नंबर, रूट मैप, जीपीएस आदि शर्तों की बारीकी से जांच की गई।
-बॉक्स
यह मिलीं खामियां
आरटीए टीम ने करीब 15 वैनों की जांच की, जिसमें से तीन स्कूल वैन हरियाणा सरकार की सुरक्षित स्कूल वाहन नीति पर खरी नहीं उतरीं। टीम ने इनके चालान किए हैं। यातायात पुलिस की कई टीमों ने करीब 45 स्कूल वाहनों की जांच की। इनमें से करीब 12 स्कूल वैन, बस और टाटा एस के चालान किए गए।
पुलिस टीम डाग स्कवायड टीम के साथ निजी बसों में जांच करते हुए। संवाद