फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यापारियों ने ऑटो मार्केट से अतिक्रमण हटाने की मांग की

विज्ञापन
सिरसा। भाजपा जिला सचिव उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए। स्वयं
विज्ञापन
सिरसा। ऑटो मार्केट के व्यापारी अतिक्रमण से परेशान हैं। दो बार नगर परिषद की टीम जाकर ऑटो मार्केट में खानापूर्ति कर चुकी है। कोई ठोस कार्रवाई इस मामले में नहीं हुई है। ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने सड़कों पर पड़े जर्जर वाहन और कबाड़ के साथ-साथ रोड किनारे खड़े ट्रकों व निजी बसों को हटाने के लिए भाजपा जिला सचिव बलजिंद्र जोशन की अगुवाई में उपायुक्त शांतनु शर्मा को अपना मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

बलजिंद्र जोसन, शिंगारा सिंह, दर्शन सिंह गिल, देवीलाल सोनी, रघुबीर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यह ऑटो मार्केट ज्यादातर कबाड़ मार्केट का रूप ले चुकी है। इस मार्केट का सुधार तभी हो सकता, जब इस ऑटो मार्केट के साथ लगती सभी सड़कों पर पड़े जर्जर हो चुके वाहनों व ऑटो पार्ट्स उठाएं जाएं।
यही नहीं कुछ निजी बस संचालक व ट्रक चालक भी अपने वाहनों को रोड के दोनों ओर खड़ा कर देते है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। भाजपा जिला सचिव ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द कबाड़ उठवाने के साथ-साथ रोड किनारे खड़ी निजी बसों व ट्रकों को हटवाया जाए, ताकि यहां से आवागमन करने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें