फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज होगा दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, जिला व उपमंडल स्तर पर भी होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल सिरसा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए जगह का निरीक्षण करते हुए अ​धि
विज्ञापन
सिरसा। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ 25 सितंबर को होगा। पंजीकरण के लिए मोबाइल एप लाॅन्च की जाएगी। इसी कड़ी में जिला व उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। कार्यक्रमों में पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा गांव व ब्लॉक स्तर पर भी पंजीकरण के लिए जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम नागरिक अस्पताल में सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे। इसी प्रकार डबवाली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना और ऐलनाबाद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अमीर चंद मेहता बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के लिए योजना के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इसके अलावा उन्होंने नागरिक अस्पताल का भी दौरा कर कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 15 कियोस्क लगाकर पात्र महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड व ग्राम स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि हर पात्र महिला का योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

योजना के तहत ये होंगे पात्र
- केवल महिलाएं जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो।
- फैमिली आईडी में सत्यापित आय एक लाख रुपये से कम हो
- पति अथवा पत्नी 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हो
- लाभार्थी का फैमिली आईडी डिटेल में स्वयं का एक्टिव बैंक एकाउंट हो
- परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण अनिवार्य

-
यह रहेगी प्रक्रिया
पात्र लाभार्थी को एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लाभार्थी का डाटा 15 दिन के अंदर क्रीड विभाग की ओर से वेरीफाई कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग को भेजा जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग दो कार्यदिवस में डॉक्यूमेंट जांच के बाद आईडी जनरेट करेगा और लाभार्थी को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। हर महीने की सात तारीख तक क्रीड विभाग से मिले वेरीफाई डाटा अनुसार ही सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग की ओर से लाभार्थी की आईडी क्रिएट की जाएगी। लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में राशि दी जाएगी। आवेदन की स्थिति और निर्देशों के लिए एसएमएस से सूचनाएं प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें