फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के समर्थन में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
सिरसा।हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदा​धिकारी बैठक करते हुए। मंडल
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें हीरालाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद के एक सरकारी अधिकारी ने निजी स्वार्थ के चक्कर में बिना नोटिस दिए फतेहाबाद व टोहाना में दुकानों के शटर तोड़ दिए। यहां तक कि बिना बिजली विभाग के बिजली की तारे तोड़ कर बिजली काट दी।
विज्ञापन

यह सब कार्रवाई सुबह 5 बजे गुपचुप तरीके से की गई। इस कार्यवाही में किसी बड़े जान माल का नुकसान भी हो सकता था। सरकार को ऐसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे अधिकारी अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकार व व्यापारियों में टकराव करवाना चाहते हैं। हीरालाल शर्मा ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी ने अपने पर कार्रवाई होते देखकर व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग पर झूठी कार्रवाई करने का दबाव बनाने में लगा हुआ है। जबकि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश का व्यापारी बजरंग दास गर्ग के साथ खड़ा है।
व्यापार मंडल व्यापारियों के हित में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में 40 सालों से लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लड़ता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कनोडिया, संरक्षक व सलाहकार अनिल सर्राफ, सिरसा शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, महासचिव अश्वनी बांसल, कोषाध्यक्ष भीम सिंगला, देवेंद्र डागा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें