फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस की टक्कर से पलटी लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 लोग घायल

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्राली का दृश्य। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
ओढां। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव मिठड़ी के निकट सोमवार अलसुबह एक निजी बस ने लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार 2 लोग व बस में सवार चालक व परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोट आई है। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह को फतेहाबाद से लकड़ी भरकर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंजाब के ज्योण सिंह वाला के गुरुद्वारा में जा रही थी। ट्रैक्टर को राकेश नामक व्यक्ति चला रहा था जबकि सुरेंद्र कुमार ट्रॉली के ऊपर सोया हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब गांव मिठड़ी से आगे पहुंची तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैैैक्टर-ट्रॉली पलट गई और चालक व ट्रॉली पर सोया हुआ व्यक्ति दोनों घायल हो गए। दोनों लोगों को बस में बैठी सवारियों ने तत्परता से ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। वहीं दुर्घटना के बाद हाईवे पर लकड़ियां बिखरने के कारण यातायात बाधित रहा। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। मौके पर मौजूद बस के परिचालक रामदयाल निवासी गंगानगर ने बताया कि बस को बलदेव सिंह चला रहा था। स्लीपर बस दिल्ली से गंगानगर जा रही थी। इस दुर्घटना में बस चालक बलदेव सिंह व परिचालक रामदयाल, ट्रैक्टर चालक राकेश व सुरेंद्र कुमार सहित 4 लोग घायल हो गए। बस में कुछ सवारियां भी मामूली रूप से चोटिल बताई जा रही हैं। एसआई जय सिंह ने बताया कि पुलिस के पास अभी तक अस्पताल से 2 लोगों के घायल होने की सूचना आई है। घायलों के बयानों उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें