फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे किसानों के लिए टोल किया जाएगा फ्री : जगविंद्र सिंह माखां

Thu, 15 Feb 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के बिजली निगम में प्रदर्शन करते कर्मचारी।    स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
सिरसा ।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप की ओर से 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करवाया जाएगा। चढ़ूनी ग्रुप के जगविंद्र सिंह माखां ने बताया कि 16 फरवरी को किसानों के समर्थन में सभी टोल फ्री करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार की ओर से किसानों की मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 18 फरवरी को फिर से मीटिंग कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। माखां ने कहा कि सरकार का रवैया किसानों के प्रति सकारात्मक नहीं है। सरकार किसानों को बार-बार आश्वासन देकर आंदोलन के लिए उकसा रही है। किसानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।

बॉक्स

केंद्रीय ट्रेड यूनियन कर्मचारी संघ व संयुक्त किसान मोर्चा ने हड़ताल का किया समर्थन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघ एवं संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारी, मजदूर व किसान संगठनों से जुड़े लोग हड़ताल में शामिल होंगे। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हड़ताल में हिस्सा लेगा। किसान नेता सुरजीत सिह ,अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संगठन के नेता राजेश भाकर ने संयुक्त रूप से बताया कि राज्य भर के सभी ब्लॉक, जिला मुख्यालयों में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। ऐलनाबाद और रानियां ब्लाॅक के किसान , मजदूर और कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोग बस स्टैंड ऐलनाबाद में एकजुट होकर पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

यूनियनों की यह हैं मुख्य मांगें
- देशभर में सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को स्थाई करने की नीति बनाई जाए । पुरानी पेंशन बहाल हो ।
- न्यूनतम वेतन 26000 लागू किया जाये।
- फसलों की खरीद एमएसपी पर हो ।
- निजीकरण नीतियों पर रोक लगाई जाये।

- रोड ट्रांसपोर्ट एक्ट बिल वापस हो ।
- मजदूर विरोधी लेबर कोड वापिस हो ।

- जनहित के सरकारी विभागों पर खाली पदो पर स्थाई भर्ती हो।
-


चलेंगी प्राइवेट बसें, ऑटो चालक भी लोगों को पहुचाएंगे गंतव्य तक
ऑटो संचालक गगनदीप, अविनाश सुरेश व कृ़पा सिंह ने कहा कि भारत बंद को लेकर हमारा समर्थन रहेगा। आपात स्थिति में सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। वहीं प्राइवेट बस संचालकों ने कहा कि हमारी ओर से बसों को चलाया जाएगा। किसी प्रकार विरोध होने के हालात में हम बसों को बंद कर देंगे। सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें