सिरसा। दीपावली एवं गुरु पर्व पर अस्थायी पटाखा स्टॉल के अस्थायी लाइसेंस के लिए वीरवार को पंचायत भवन में ड्रा निकाला गया। इसके माध्यम से 31 अस्थायी स्टॉल के लिए लाइसेंस अलॉट किए गए हैं।
ईओ एमसी संदीप मलिक ने बताया कि जिले में पटाखों के 31 अस्थायी लाइसेंस के लिए ड्रा निकाला गया है। सिरसा के लिए 12, डबवाली के लिए 5, ऐलनाबाद के लिए 7, रानियां के लिए 5 व कालांवाली के लिए 2 अस्थायी लाइसेंस अलॉट किए गए हैं। उन्होंने ने बताया कि न्यायालय, प्रदेश सरकार या एनजीटी के इस संबंधी में हिदायतों का पालन ने करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद