फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मानसून दे सकता है दस्तक शहर में जलनिकासी के प्रबंध अधूरे

विज्ञापन
हिसार रोड पर खोदाई के बाद छोड़ी गई कच्ची सड़क । संवाद - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में बुधवार से मानसून की दस्तक होने की संभावना है, लेकिन शहर में पानी की निकासी के लिए प्रबंध शून्य हैं। हिसार रोड और डबवाली रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद यहां न तो पक्का निर्माण हुआ है और न ही कोई साइन बोर्ड लगाया गया है। इसके अलावा बरसाती नाले से निकाली गई गाद के रोड पर ढेर लगे हैं। इससे बारिश के समय हादसों को डर बना रहेगा।
एक सप्ताह पहले हुई बारिश से हिसार रोड और डबवाली रोड पर जलभराव हो गया था। पाइप लाइन डालने के बाद रोड पर डाली हुई मिट्टी धंसने के कारण यहां पर बसें धंस गई। कई मोटरसाइकिल चालक भी हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद एसडीएम जयवीर यादव और ईओ संदीप मलिक ने शहर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया था और डेंजर प्वाइंटों पर मिट्टी डलवाने के बाद प्रबंध करने के आदेश दिए थे। लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से खानापूर्ति किए जाने के बाद स्थिति को वैसे ही छोड़ दिया गया। ऐसे में अब बारिश के बाद फिर से यहां पर हादसे होने का डर बना रहेगा। वहीं प्रशासन ने डबवाली रोड के बरसाती नाले की सफाई की गई है। जिससे काफी मात्रा में गाद निकाला गया है। जिसके मुख्य रोड पर बड़े ढ़ेर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

हिसार रोड पर बने है बड़े गड्ढे
शहर के हिसार रोड स्थित बस स्टैंड से लेकर खैरपुर तक पाइप लाइन डालने के बाद वहां मिट्टी डाल दी गई। इसके बाद यहां पर अब बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। अधिकारियों की ओर से न तो यहां पर गड्ढों को मिट्टी से भरा गया है और न ही कोई साइन बोर्ड लगवाया गया है। ऐसे में हिसार रोड पर अगर जलभराव होता है तो यहां बड़े हादसे होने की संभावना भी बनी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से हिसार रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई भी बंदोबस्त किया हुआ नजर नहीं आया।
डबवाली रोड पर गड्ढों में डाली जा रही मिट्टी, नहीं हुआ पक्का निर्माण
डबवाली रोड पर पाइप लाइन डालने का काम किया गया। इसके बाद इसका पक्का निर्माण नहीं किया गया। यहां बारिश के बाद हादसे होने के कारण दोबारा से मिट्टी डाल रोड को समतल किया जा रहा है। हालांकि दोबारा से बारिश होने पर यहां पर फिर से मिट्टी बैठने पर हादसे होने का डर बना रहेगा। रोड पर अभी भी बड़े गड्ढे हैं। इसके कारण यहां पर हर रोज हादसे हो रहे हैं।
डबवाली रोड पर हर रोज कर्मचारी मिट्टी डालकर चले जाते हैं। मुख्य रोड पर खोदाई होने के बाद यहां पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इसके कारण यहां पर हर रोज हादसे हो रहे हैं। - सोनू कुमार, आमजन
रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद यहां पर पक्का निर्माण नहीं किया गया है। पहले भी बारिश में यहां पर कई हादसे हुए थे। इसके बाद अधिकारियों को भी शिकायत दी गई है। लेकिन कोई भी सुनवाई करने को तैयार नहीं है। -सुभाष कुमार, दुुकानदार
विज्ञापन

वर्जन
जिन स्थानों पर गड्ढे बने हुए थे, वहां पर मिट्टी डालकर फिर से गड्ढों केे बंद कर दिया गया है। बारिश पानी की निकासी के लिए डबवाली रोड के बरसाती नाले को साफ करवाया जा रहा है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।

डबवाली रोड पर डाला गया बरसाती नाले से निकाला गया गाद । संवाद- फोटो : Sirsa

बस स्टैंड के समक्ष नेशनल हाईवे के साथ बड़ा गड्ढ़ा। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें