फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज 30310 अभ्यर्थी देंगे ग्राम सचिव की परीक्षा

विज्ञापन
ग्राम सचिव की परीक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त प्रदीप कुमार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में नौ व दस जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा होगी। पहले दिन करीब 30310 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने ग्राम सचिव कर परीक्षा को लेकर जिले में 78 केंद्र बनाए हैं। प्रशासन ने 25 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्कवाड ऑफिसर नियुक्त किए हैं। इन्हीं की निगरानी में प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजे जाएंगे तथा एसडीएम की उपस्थिति में ही पेपर बांटे जाएंगे। पेपर खत्म होने से पहले कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं निकल सकेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 9 व 10 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षा को लेकर जिले में 78 परीक्षा केंद्रों पर 51 हजार 863 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रात: कालीन की परीक्षा साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन परीक्षा 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंच कर एंट्री करनी होगी तथा अपने साथ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। परीक्षा के प्रत्येक सत्र में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी पहुंचेंगे। दोनों समय 30 हजार 310 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम सचिव परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के मद्देनजर केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की गई है, कोई भी व्यक्ति आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उपायुक्त ने सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने शुक्रवार को पंचायत भवन में अधिकारियों व अध्यापकों को 9 व 10 जनवरी को जिले में आयोजित होने वाली ग्राम सचिव की परीक्षाओं को नकल रहित, पारदर्शिता व शांति पूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सभी केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, जैमर तथा बॉयोमीट्रिक सिस्टम की व्यवस्था की गई। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर पीने का पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था तथा व दिव्यांग अभ्यर्थियों को ग्राउंड फ्लोर पर ही बैठने की व्यवस्था करने और अगर किसी अभ्यर्थी को तेज बुखार या कोविड से संबंधित लक्षण है मिलने पर अलग कमरे में बैठा कर परीक्षा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल प्रतिनिधियों से कहा कि परीक्षा की तैयारियों के संदर्भ में कोई भी परेशानी या समस्या आने पर तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाएं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के दौरान बिजली की व्यवस्था सुचारु रुप से रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएसएससी के सदस्य प्रदीप जैन, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह, परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम जयवीर यादव उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें