फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाने के लिए पहले गुरू को खोजने होंगे शिष्य, नहीं तो छोड़ना होगा पद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिले भर में ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षित करने के लिए 66 एजुकेशन वॉलंटियर नियुक्त किए जाने हैं। जिसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने 200 आवेदकों का मंगलवार को साक्षात्कार रखा है। लेकिन विभाग के पास ड्रॉप आउट विद्यार्थी नहीं है। ऐसे में एजुकेशन वॉलंटियर लगाने के लिए पहले शिष्य यानि की ड्रॉप आउट बच्चे खुद ढूंढकर लाने होंगे।
विज्ञापन

जिले में आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन के लिए सत्र 2021-22 के लिए स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर शुरू करवाने जा रहे है। फरवरी माह में ड्रॉप आउट विद्यार्थियों की 1649 के आधार पर 66 केंद्र बनाए थे। केंद्रों पर एजुकेशन वॉलंटियर रखने के लिए समग्र शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को साक्षात्कार रखा है, लेकिन विभाग के पास इन 66 केंद्रों पर पढ़ाने के लिए विद्यार्थी नहीं है। जिसे लेकर विभाग की ओर से एक नया आदेश जारी करते हुए ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को खोजकर लाने वाले वॉलंटियर को प्राथमिकता दी जाएगी। साक्षात्कार के दौरान एजुकेशन वॉंलंटियर की पद के लिए सिलेक्शन कमेटी 100 में से अंक देगी। इसमें 80 नंबर योग्यता, अनुभव के रखे गए हैं, जबकि 20 नंबर ड्रॉप आउट बच्चों को ढूंढकर लाने वालों को दिए जाएंगे। 25 बच्चों को खोजने के बाद उनके नाम नजदीकी प्राइमरी स्कूल से सत्यापित कराने होंगे।
66 पदों के लिए 374 ने किया आवेदन
जिले के ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए 66 केंद्रों पर एजुकेशन वॉलंटियर रखने थे। 66 पदों के लिए 374 आवेदन आए हैं, जिसमें से शिक्षा विभाग ने 200 आवेदनों का चयन कर मंगलवार को मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साक्षात्कार के लिए बुलाया है। आवेदनकर्ता को फोन व मैसेज कर इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

एजुकेशन वॉलंटियर पदों को भरने के लिए चयन किए गए वॉलंटियर ही ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को खोजकर 25 विद्यार्थियों का एक ग्रुप बनाएंगे। मंगलवार को 200 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

-गोपाल कृष्ण शुक्ला, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें