फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 80 किलो डोडा पोस्त के साथ कार सवार तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
 एएनसी टीम द्वारा पकड़े गए डोडा पोस्त व आरोपी। 
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद के एंटी नारकोटिक्स सेल ने तीन युवकों को 80 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया। युवकों ने बताया कि उन्हें यह मादक पदार्थ सिरसा बस स्टैंड पर सप्लाई करना था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि भुगानराम निवासी डेह जिला नागौर, सुरज सिंह निवासी गुराडिया जिला झालावाड और सियाराम निवासी गौंवा कल्ला, जिला नागौर राजस्थान से एक गाड़ी में डोडा पोस्त लेकर आ रहे हैं। टीम ने सिरसा नजदीक दिल्ली पुलिया के पास नाका लगा दिया। इस दौरान टीम ने राजस्थान नंबर की कार को रूकवाया, जिसमें तीन युवक बैठे हुए थे। कार की जांच की गई तो उसमें पांच बैग रखे हुए थे, जिसमें डोडा पोस्त थी। पांचों बैगों का वजन करवाया गया तो उनमें कुल 80 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह डोडापोस्त अर्जुन सिंह उर्फ महीपाल निवासी सरवर जिला झालावाड राजस्थान से लेकर आए थे। उसने कहा था कि सिरसा बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद वह बताएगा कि माल किसे सप्लाई करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें