बडागुढ़ा। खंड के तीन गांवों गांव दौलतपुर खेड़ा, बुढ़ाभाणा व मल्लेवाला को आंगनबाड़ी केन्द्र की सौगात मिली है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन केंद्रों के भवनों का उद्घाटन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस उद्घाटन समारोह में गांव के पंच-सरपंच सहित महिलाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
गांव दौलतपुर खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ पंचायती राज प्रमोद जैन कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन कर महिला दिवस पर विशेष तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि इन आंगनबाड़ी केंद्रों में कामकाजी महिलाओं के बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। गांव मल्लेवाला में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर बबीता, प्रोमिला, ज्योति सैनी, ग्राम सरपंच सोनी बाई व गांव के अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस दौरान सभी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।