फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 270 ग्राम हेरोइन के साथ कार सवार सगे भाइयों समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, सिरसा में होनी थी सप्लाई

Mon, 08 Jun 2026 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने खाजा खेड़ा रोड पर कार्रवाई करते हुए कार सवार तीन युवकों को 270 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पुनीत और साहिल निवासी खेत्रपाल कॉलोनी सिरसा और बिहार के मधुबनी निवासी विवेक के खिलाफ शहर थाना सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि रविवार रात सीआईए की टीम खाजा खेड़ा रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सिरसा की ओर आ रही एक कार को देखकर संदेह हुआ। पुलिस को सामने देखकर चालक ने वाहन वापस मोड़ने का प्रयास किया जिस पर टीम ने पीछा किया। कुछ दूरी पर कार बंद हो गई जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से प्लास्टिक की पॉलिथीन में रखी 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के एक व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे सिरसा में सप्लाई करना था। एसपी ने बताया कि आरोपी पुनीत के खिलाफ हत्या जबकि उसके भाई साहिल पर मादक पदार्थ तस्करी और विवेक पर शहर थाना में झगड़े का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें