फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हत्या का प्रयास व नशा तस्करी के मामलों में तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
सिरसा। पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ। पुलिस
विज्ञापन
सिरसा। ऑपरेशन ट्रैक डाउन अभियान के तहत पुलिस ने हत्या प्रयास, अवैध हथियार व मादक पदार्थ अधिनियम के दर्ज मामलों में वांछित तीन आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि शहर थाना पुलिस सिरसा की जेजे कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्या का प्रयास व नशा तस्करी के मामलों में घटना के समय से वांछित चल रहे रानियां चुंगी बाजीगर बस्ती सिरसा निवासी आरोपी अंग्रेज सिंह को काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला गया तो उसके खिलाफ शहर सिरसा व थाना रोड़ी में छह अन्य मामले हैं। जबकि ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नशा तस्करी व अवैध हथियार रखने के मामले में वांछित दो आरोपियों को तलवाड़ा खुर्द राजस्थान से काबू कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध हथियार व नशा तस्करी के तीन मामलों में वांछित आरोपी गांव तलवाड़ा झील निवासी सुशील उर्फ सुनील को काबू किया है।
वहीं, ऐलनाबाद थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में घटना के समय से ही दो मामलों में वांछित आरोपी वार्ड 17 तलवाड़ा झील, राजस्थान निवासी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सिरसा पुलिस लगातार वांछित आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में वांछित अपराधियों की धर पकड़ तेज करें अपराधियों की असली जगह जेल है। पुलिस अधीक्षक के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि संगीन मामलों में वांछित आरोपी 20 नबंवर तक जेल की सलाखों के पीछे होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें