फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तेल चोरी की शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे ईओ को जान से मारने की दी धमकी

Fri, 12 Apr 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रोड स्वीपिंग मशीन का तेल का खेल पकड़ने के लिए वीरवार रात को गए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी अभियंता को भारी पड़ गया। जब मशीन के सुपरवाइजर, चालक और परिचालक ने दोनों के सामने डंडे लेकर खड़े हो गए और जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं, तीनों ने अधिकारियों की वीडियो बना ली और उन्हें ब्लैकमेल करने तक की बात कहीं। दोनों पक्षों में बहस हुई तो कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर सीएसआई को बुलाया और खरी खरी सुनाई।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जिस एसआई की ड्यूटी मशीन के सुपरविजन को लेकर लगाई गई है, वह भी मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में जहां एचकेआरएन के एसई और सीएसआई को लेकर कार्यकारी अधिकारी विभागीय कार्रवाई अमल में लाएंगे। वहीं रोड स्वीपिंग मशीन के तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यकारी अधिकारी ने जान से मारने की धमकी देने, गाली गलौच करने, सरकारी काम में बांधा पहुंचाने और तेल की चोरी करने की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह दर्ज करवाई है एफआईआर
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह और कार्यकारी अभियंता विक्की कुमार वीरवार रात को शहर की स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कर रहे थे। क्योंकि स्ट्रीट लाइटों को लेकर शहरवासियों की कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं। स्ट्रीट लाइट की तरह ही उन्हें ट्रक माउंटेन स्वीपिंग मशीन में तेल चोरी की शिकायत भी प्राप्त हो रही थीं। उन्हें शिकायत मिल रही थी कि रोड स्वीपिंग मशीन का चालक गुरनाम, परिचालक लालचन्द व सुपरवाइजर सोमवीर मिलकर मशीन में डाले जाने वाला सरकारी तेल बेच रहे हैं। क्योंकि खाली चलाने पर मशीन में तेल की खपत कम होती है। ऐसे में रात को दोनों अधिकारियों ने मशीन का निरीक्षण करने का निर्णय लिया। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वीरवार को रात 10 बजकर 15 मिनट पर हिसार रोड पर मशीन चल रही थी। वह और एक्सईएन दोनों मौके पर पहुंच गए। जहां पर मशीन से सफाई की जा रही थी। मौके पर जाकर देखा तो मशीन के दोनों ब्रश नहीं चल रहे थे और वेक्यूम भी बंद पड़ा था। ऐसे में सिर्फ मशीन को किलोमीटर निकालने के लिए ही चलाया जा रहा था। ताकि जीपीएस लोकेशन में मशीन काम करती हुई नजर आए। जब उन्होंने सुपरवाइजर से मशीन को रुकवाकर ब्रश और वेक्यूम न चलने के बारे में पूछा तो सुपरवाइजर ने उनके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया। वहीं दूसरे व्यक्ति ने डंडा निकालकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम हमें पूछने वाले कौन होते हो। इसके बाद वह हमारी वीडियो बनाने लग गए। चालक गुरनाम, परिचालक लालचंद और सुपरवाइजर सोमवीर तीनों ने ब्लैकमेलिंग की नीयत से धमकी दी कि हमने तुम्हारी वीडियो बना ली है। हम तुम्हारी यह वीडियो वायरल कर देंगे और तुम्हें हम ब्लैकमेल करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने हम दोनों के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाई। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि तीनों नशा किए हुआ प्रतीत हो रहा थे।
विज्ञापन

यह है रोड स्वीपिंग का नियम
1- मशीन प्रतिदिन 30 किलोमीटर चलेगी।
2- शहर की मुख्य सड़कों के डिवाइडर के दोनों हिस्सों की सफाई करेगी।
3 - मिट्टी व कचरे को वेक्यूम के साथ उठाएंगी।
4 - धूल मिट्टी न उड़े, ऐसे में मशीन पानी का छिड़काव करेगी।
5- शहर के दायरे के अंदर ही मिट्टी को खाली करेगी।
6- जीपीएस से प्रतिमाह रिपोर्ट ली जाएगी।
7- नगर परिषद की अधिकारिक तौर पर लगाए गए अधिकारी ही तेल डलवाएगा और जांच करेगा।
इनकी थी जिम्मेदारी
नगर परिषद की ओर से विशेष रूप 19 फरवरी को एचकेआरएन के तहत कार्यरत सफाई निरीक्षक पवन कंबोज की ड्यूटी लगाई गई थी। रोड स्वीपिंग मशीन की मॉनिटरिंग करना, उसका तेल व अन्य खर्च का रिकॉर्ड मेनटेन करने की जिम्मेदारी दी गई थी। ताकि किसी प्रकार की धांधली रोड स्वीपिंग मशीन का प्रयोग करने में न हो।
जीपीएस और कैमरे की डिटेल हमारे पास है। हम डिटेल देने को तैयार है। कोई रोड पर तेल नहीं बेचता है। यदि मशीन का कोई पार्ट काम नहीं कर रहा था तो उसके पीछे कोई कारण होगा। मशीन की सभी तरह की तकनीकी जानकारी हमारे पास होती है।
विज्ञापन


-प्रदीप कुमार, मैनेजर, ट्रक माउंटेन स्वीपिंग एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें