फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोही चांद माही ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश पर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की झुग्गी बस्ती से निकलकर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का सपना देखने वाले हुकमचंद उर्फ चांद माही ने वीरवार सुबह 6 बजे यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश पर तिरंगा लहराया। अपने इस अभियान के लिए चांद माही बीते एक जुलाई को ऐलनाबाद से रूस के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

चांद माही ने रूस में माउंट एलब्रुश के नाम से प्रसिद्ध यूरोप की सबसे ऊंची 18500 फीट की चोटी को फतेह करने के लिए बीती 3 जुलाई को यह अभियान शुरू किया था, जिसमें उसे वीरवार सुबह सफलता हासिल हुई। बता दें कि शहर की झुग्गी बस्ती में रहने वाले पर्वतारोही हुकमचंद उर्फ चांद माही ने इससे पहले हिमाचल में 15500 फीट से 18000 फीट तक की 6 चोटियों पर फतेह हासिल कर चुका है। उसके इन अभियानों के लिए यहां के विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने आर्थिक मदद की थी। उसके पास रूस आने-जाने के लिए हवाई जहाज की टिकट का खर्चा और कोर्स की बाकी फीस भरने के लिए भी यहां की विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने अर्थिक मदद की। जिस कारण आज उसने इतिहास रच डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें