फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला के समक्ष युवाओं ने इनेलो की ली सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर बुधवार को रानियां हलका से चामल मंडल के युवा मोर्चा के भाजपा मीडिया प्रभारी राजपाल अपने साथियों सहित इनेलो में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं, अर्जुन चौटाला ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की तस्वीर बदलने में युवाओं की अहम भूमिका है। डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला मुख्य कार्यालय में इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला की अगुवाई में इनेलो में शामिल होने वालों में सोनू, विनोद, रामेश्वर, राजेश कुमार एवं सुखचैन सिंह शामिल थे।
उपरोक्त सभी का इनेलो में स्वागत करते हुए इंडियन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने अभिनंदन करते हुए कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें युवाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। अर्जुन चौटाला ने इनेलो में शामिल होने वाले सभी से आह्वान किया कि वे पार्टी की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाए और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें